CID से चले गए एसीपी प्रद्युम्न सुनकर गौरव खन्ना ने किया ऐसे रिएक्ट, बोले 'शिवाजी साटम के बिना तो.......

Gaurav Khanna React on Shivaji Satam Leave CID 2: अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सीआईडी के दिनों को याद किया । जब वह एक साल तक टीम का हिस्सा रहे थे। इसी के साथ उन्होंने जब यह खबर सुनी थी कि शिवाजी साटम शो छोड़ रहे हैं, वह हैरान हो गए थे।

Gaurav Khanna React on Shivaji Satam Leave CID 2: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बने हैं। अनुपमा फेम एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात की। वहीं जब उनसे पूछा गया कि सीआईडी से एसीपी प्रद्युम्न यानि शिवाजी साटम( Shivaji Satam) चले गए हैं, इस बात को सुनकर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि शिवाजी साटम के बिना तो सीआईडी बिल्कुल अधूरा है। गौरव खन्ना जो कि सीआईडी का हिस्सा रह चुके हैं उन्होंने इस खबर पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।

gaurav khanna react on shivaji satam leave cid season 2

गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान अपने शो सीआईडी ( CID) के बारे में बात की । एक्टर ने सीआईडी में सीनियर इंस्पेक्टर कविन का किरदार निभाया था, शिवाजी साटम के शो से अचानक चले जाने की खबर सुनकर वे चौंक गए थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसमें कुछ तो होगा, लेकिन यह एक हैरान कर देने वाली खबर थी। । मैं साटम सर के बिना सीआईडी को सोच ही नहीं सकता।

End of Feed