Gaurav Khanna First Post After Bigg Boss 19 Win: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस शो को अपना विनर मिल गया है। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद गौरव खन्ना से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सबसे पहले गौरव खन्ना की जीत के बाद उन्हें बधाई देने वाली की लाइन लग गई। अब गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के जीतने के बाद पहला पोस्ट किया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है।
Image Source: Gaurav Khanna Instagram
गौरव खन्ना ने पत्नी संग शेयर की तस्वीर
एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह टीवी शो बिग बॉस 19 से जुड़ी हुई है। गौरव खन्ना इस बार के सीजन यानी बिग बॉस 19 के विनर बनकर निकले। इसके बाद से हर किसी को गौरव खन्ना की पहली पोस्ट का इंतजार था, अब वो खत्म हो गया है। गौरव खन्ना ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली पोस्ट कर दी है। गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर कि जिसमें वो अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और घर के बेस्ट फ्रेंड मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) के साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में तीनों काफी बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ खुश नजर आए। गौरव खन्ना की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं गौरव खन्ना की ये वायरल पोस्ट जो बिग बॉस 19 जीतने के बाद सोशल मीडिया धमाल मचा।
टीवी शो में भी रहा है जलवा
गौरव खन्ना का सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के अलावा टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में भी जलवा रहा है। इस शो में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार किया है। गौरव खन्ना का ये टीवी शो काफी फेमस है। गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 जीतने के बाद सामने आई पहली पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
