Gauahar Khan Slams Amaal Mallik Of Bigg Boss 19: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में अक्सर कंटेस्टेंट्स अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में नजर आते हैं। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए अमाल मलिक भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। लेकिन उनका बर्ताव और भाषा दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आ रही है। अमाल मलिक की इस बात के लिए अब गौहर खान ने उन्हें लताड़ भी लगाई है। गौहर खान (Gauahar Khan) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते हुए दूसरों के करियर को नीचा दिखाने और भद्दी गाली-गलौज करने के लिए फटकार लगाई है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम, गौहर खान इंस्टाग्राम
गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक (Amaal Mallik) को जमकर खरी खोटी सुनाई। गौहर खान ने कहा, "आप शो के अंदर हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। आपको देखा जा रहा है, क्योंकि मनोरंजक हैं। लेकिन मनोरंजन करने में और हदें पार करने में बहुत ज्यादा फर्क है। मुझे लगता है कि आप पीठ पीछे लोगों के बहुत ज्यादा बात कर रहे हैं। बात तो कर रहे हैं कोई बात नहीं, ये तो होती ही है। प्लीज कीजिए, लेकिन जो आप गालियां दे रहे हैं ये बहुत घटियापन है।" गौहर खान ने अमाल द्वारा दी गई एक गाली का भी जिक्र किया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम अमाल मलिक (Amaal Mallik) को लताड़ते हुए गौहर खान यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अमाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "मैं ये जानना चाहती हूं कि उनकी आखिर सोच क्या है। इतनी गालियां इतनी आसानी से बोल देते हैं। उन्होंने प्रणित को जेबरा बताया और ये जातिवाद टिप्पणी है। क्योंकि वो प्रणित की हाइट के बारे में तो बात कर नहीं रहे थे। उन्होंने गौरव को कहा कि छोड़ उसे टीवी सीरियल जाकर बाहर बनाओ। इसका क्या मतलब था, क्या टीवी शो बनाना छोटी बात होती है? लोगों के करोड़ों रुपये लगते हैं उसमें और एक्टर कई फिल्म स्टार से भी बड़े होते हैं। आप उनका फेम छू भी नहीं पाओगे। आप कहते हो कि इतने बड़े घर से आए हो माशाअल्लाह, तो उसकी थोड़ी लिहाज तो रखिए, अपनी जबान से कीजिए। आपका काम ही जुबान का है, आप लीरिक्स लिखते हैं। लेकिन आपकी जुबान इतनी गंदी है कि गाली के बिना वाक्य ही पूरा नहीं होता।"
