Gauahar Khan And Zaid Darbar Reveals Son Face: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पहुंचने वाली गौहर खान ने हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस का दिल जीता है। गौहर खान (Gauahar Khan) यूं तो बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन 'बिग बॉस 7' के जरिे वह न केवल लोगों के दिल जीतीं, बल्कि ट्रॉफी भी अपने साथ ले गईं। रमजान के पाक महीने में गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह करने मक्का शरीफ गई थीं। खास बात तो यह है कि वहां रहते हुए गौहर खान ने अपने बेटे जेहान का चेहरा भी दुनिया को दिखाया है।
गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बेटे जेहान का फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस और टीवी सितारे भी बलाएं लेते नजर आ रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। बेटे की फोटो और वीडियो शेयर कर गौहर खान ने लिखा, "हमारे नन्हे राजकुमार का दुनिया को पहला सलाम हम अल्लाह के घर से देना चाहते थे। दुआ करती हूं कि वह हमारे बेटे पर रहमत बरसाएं। आमीन। हमारा जेहान। बरकत, रहम और ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं।" गौहर खान की पोस्ट देख केवल फैंस ही नहीं, कई टीवी सितारे भी जेहान की क्यूटनेस के दीवाने बने दिखाई दिये।
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस माही विज ने लिखा, "अले मेरा राजकुमार, माशाअल्लाह।" वहीं निशा रावल ने लिखा, "क्यूटी पाई...।" एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जेहान की बलाएं लेते हुए लिखा, "माशाअल्लाह। अल्लाह हर बुरी नजर से महफूज रखे। अच्छी सेहत दे और ये प्यारी सी मुस्कुराहट हमेशा बरकरार रखे।" गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार के बेटे की झलक देख फैंस भी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि जेहान का चेहरा भले ही गौहर की तरह है, लेकिन उसकी आंखें अपने पापा की तरह हैं।
