सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए Gauahar Khan और Kushal Tandon, कैमरे के सामने किया एक-दूजे को नजरअंदा!

Gauahar Khan And Kushal Tandon Ignore Each Other: मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान और कुशाल टंडन सालों बाद फिर से एक ही फ्रेम में नजर आए। लेकिन दोनों ही कैमरे के सामने एक-दूजे को नजरअंदाज कर दिया।

Gauahar Khan And Kushal Tandon Ignore Each Other: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' का बीते दिन फिनाले हुआ, जिसमें एक्ट्रेस मिनी माथुर ने जीत दर्ज की। 'अलायंस' के खत्म होने के बाद बीती रात ही शो की सक्सेस पार्टी का भी आयोजन हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी में एक्ट्रेस गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ पहुंचीं। वहीं हाल ही में पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अलायंस' के सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ पैपराजियों को पोज देते नजर आए। इस वीडियो में गौहर खान और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) सालों बाद एक ही फ्रेम में दिखाई दिये। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वीडियो में दोनों ही एक-दूजे को नजरअंदाज करते दिखे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shreya Kalra से हारने के बाद Shivangi Joshi बदलेंगी अपना नाम? खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Kushal Tandon और Gauahar Khan एक फ्रेम में आए नजर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौहर खान (Gauahar Khan) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) एक वक्त पर एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। 'बिग बॉस 7' में दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। इस शो में कुशाल टंडन और गौहर खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया गया था। लेकिन 'बिग बॉस 7' खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही गौहर खान और कुशाल टंडन एक-दूजे से अलग हो गए। ब्रेकअप के सालों बाद दोनों फिर से एक ही फ्रेम में नजर आए। जहां गौहर खान, नीति टेलर और बाकी गर्ल गैंग के साथ पोज देती दिखीं तो वहीं कुशाल टंडन सीढ़ियों पर बैठकर कंटेस्टेंट्स के साथ पोज देते नजर आए। लेकिन दोनों ने ही वीडियो में एक-दूजे से जरा भी बात नहीं की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में Gauahar Khan ने पेंसिल हील्स पहनकर किया रैंप वॉक, भड़के यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

    End of Feed