Aunty Kisko Bola Show : फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान( Farah Khan) जल्द ही नया शो लेकर आ रही है। उनका ये शो देश की आंटीज के लिए है। फराह इंडिया की आंटीयो में से टैलेंट निकालकर बाहर लाने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपने शो का ऐलान किया है जिसका नाम है "आंटी किसको बोला " इस शो को जज करने वाले हैं साजिद खान और सुनीता आहूजा। शो का मजेदार प्रोमो सामने आया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं
Image Source: Instagram Farah Khan
फराह खान का नया शो
फराह खान( Farah Khan ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने नए शो का जिक्र किया है। फराह के शो का नाम आंटी किसको बोला है। शो का मजेदार प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें साजिद खान( Sajid Khan) और सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) को जज बनाया गया है और वे देश की टैलन्टिड आंटीयो से टैलेंट खोजकर निकलाने वाले हैं। यह एक टैलेंट शो होगा जिसमें इंडिया की आंटीज अपना टैलेंट दिखाती नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए फराह खान ने सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) का धन्यवाद किया है।
बात करें फराह खान के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों अपने ब्लॉग के चलते चर्चा में है। वह इन दिनों इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स के घर जाकर किचन वीडीयो बना रही है। वह अपने कूक दिलीप के साथ कॉमेडी वीडियो बनाती है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। फराह खान अपने डांस कोरियोग्राफी के चलते भी चर्चा में बनी रहती है।
