Exclusive Virat Kohli Fans Death Threats To Rahul Vaidya: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य बीते कई वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। राहुल वैद्य इन दिनों 'लाफ्टर शेप 2' में नजर आ रहे हैं, जहां वह लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन कुछ दिनों पहले राहुल वैद्य अपने और विराट कोहली के विवाद के कारण चर्चा में आ गए थे। दरअसल, विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक करने का कारण एल्गोरिदम ग्लिच बताया था, जिसपर राहुल वैद्य ने तंज कसा था। इसके बाद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। वहीं ट्रोल होते ही राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को जोकर बताया। हालांकि बीते शनिवार को राहुल वैद्य ने पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। वहीं हाल ही में राहुल ने खुलासा किया है कि विराट कोहली के फैंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
यह भी पढ़ें: 'दस बहाने' सॉन्ग पर डांस करती दिखीं ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन, पिता अभिषेक बच्चन ने लूटी लाइमलाइट
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) संग हुए विवाद के बारे में बात की। राहुल वैद्य ने इस सिलसिले में कहा, "वो चैप्टर बंद हो चुका है। ये सब एक जोक था, लेकिन उनके फैंस ने इसे बुरे विवाद में बदल दिया था। जोक को सनसनीखेज बना दिया गया और दायरे से बाहर ले जाया गया, जिससे ये विवाद बन गया। लेकिन जो हो गया वो हो गया, अब सब खत्म हो चुका है। लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा उदास किया, वो ये था कि कैसे मेरे परिवार को निशाना बनाया गया और अपशब्द कहे गए।"
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) यहीं नहीं रुके। उन्होंने फैंस से मिली जान से मारने की धमकी पर भी रिएक्शन दिया। राहुल वैद्य ने इस बारे में कहा, "मुझे जान से मारने की धमकी मिली, 'जान से मार दूंगा, कभी दिखना मत।' कोहली के फैंस ने ये बातें कहीं। और लोग ये सब लिखकर भी आसानी से रह सकते हैं, क्योंकि इंटरनेट पर कोई विश्वसनीयता नहीं है।"
