Exclusive: शादी कर घर बसाने का प्लान कर रहे हैं Elvish Yadav, Prince Narula के साथ अब नहीं है कोई वास्ता

Exclusive Talk with Elvish Yadav: एल्विश यादव( Elvish Yadav) ने ज़ूम के साथ इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में बात की। हमेशा ही कान्ट्रवर्सी में रहने वाले एक्टर ने बताया कि वह अक्सर लड़ाई-झगड़ा क्यों करते रहते हैं। हर कोई यह जानने को बेताब हो रहा है कि एक्टर कब शादी करने वाले हैं। इसका जवाब भी एल्विश ने दिया

Exclusive Talk with Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक सोशल मीडिया स्टार से एक्टर बने एल्विश की जिंदगी बिग बॉस में आने के बाद बदल गई। इस शो को जीतने के बाद एल्विश ने बैक टू बैक रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और जनता के फेवरेट बन गए। हाल ही में एल्विश टीवी के सबसे पॉपुलर शो रोड़ीज में गैंग लीडर बनकर आए थे जिसने खूब सुर्खियां बटोरी इस सीजन में एल्विश और प्रिंस नरूला की लड़ाई ने खूब लाइमलाइट भी ली। वहीं अब सभी बातों को लेकर एक्टर ने ज़ूम से बातचीत की है और अपने इस इंटरव्यू में बताया है कि यह सब क्या चल रहा है।

Exclusive Talk with Elvish yadav

एल्विश यादव( Elvish Yadav) ने ज़ूम के साथ इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में बात की। हमेशा ही कान्ट्रवर्सी में रहने वाले एक्टर ने बताया कि वह अक्सर लड़ाई-झगड़ा क्यों करते रहते हैं। एल्विश ने प्रिंस नरूला ( Prince Narula) के साथ चल रही सोशल मीडिया की लड़ाई पर भी रिएक्ट किया, स्टार ने खुलासा किया कि उन्हें प्रिंस नरूला पसंद नहीं है और वह उनसे बात भी नहीं करते। एल्विश ने खुलासा किया की उन्होंने कोई लड़ाई नहीं की थी बेवजह बात को आगे बढ़ाया गया। यह लड़ाई दिसम्बर में हुई थी और उसी समय सब ठिक भी हो गया था, लेकिन जब रोडीज का प्रोमो निकलकर आया और उसमें दोबारा से हमारी बहस को दिखाया गया तब प्रिंस ने दोबारा से इस लड़ाई को शुरू कर दिया। हालांकि एल्विश ने यह भी कहा कि उन्हें लड़ाई-झगड़ा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

End of Feed