Exclusive: कभी मां नहीं बन पाने पर राखी सावंत का छलका दर्द, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Rakhi Sawant Exclusive Interview: एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो जरूरत की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस बीच राखी सावंत ने जूम टीवी से बात की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कभी मां नहीं बन पाएंगी। राखी ने बताया है कि उन्हें इस बात का काफी दुख है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Rakhi Sawant Exclusive Interview: ड्रामा क्लीन राखी सावंत इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी दुबई से इंडिया लौटी हैं। राखी सावंत ने फिर से काम शुरू कर दिया है। हाल ही में उनका गाना जरूरत रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया है। सॉन्ग में राखी सावंत ने शाबाज खान के साथ बोल्ड सीन्स दिए हैं। राखी सावंत की बोल्डनेस देख फैंस घायल हो गए हैं। इस बीच राखी सावंत ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया है कि आप दंग रह जाएंगे।

rakhi sawant exclusive

pic credit- rakhi sawant instagram

राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत ने जूम टीवी को दिए खास इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के दर्दनाक अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके गर्भाशय में एक बड़ा सिस्ट मिला, जिसके लिए उन्हें बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। राखी ने खुलासा किया कि इस चौंकाने वाली बीमारी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत प्रभावित किया, और डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वे अब मां नहीं बन सकती। राखी ने इस बारे में कहा, 'मेरे गर्भाशय में बहुत बड़ा सिस्ट था। डॉक्टर ने कहा कि अगर तुम मां बनी, तो तुम्हारी जान जा सकती है। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मेरे अंदर इतना बड़ा सिस्ट है। मुझे कोर्ट जाना था, लेकिन मैं बेहोश हो गई। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसी वक्त मेरा ऑपरेशन हुआ। अब देखते हैं। मां तो मैं नहीं बन सकती, लेकिन अगर भगवान ने चाहा, तो कुछ भी हो सकता है। राखी सावंत ने आगे कहा, 'मैं गोद ले सकती हूं या सरोगेसी का रास्ता चुन सकती हूं।'

End of Feed