Exclusive: रजत दलाल के खिलाफ 'नैरेटिव सेट' कर रहे हैं प्रिंस नरूला !! 'द 50' कंटेस्टेंट ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Rajat Dalal on Prince Narula: 'द 50' रिएलिटी शो में रजत दलाल और प्रिंस नरूला ने हिस्सा लिया था। दोनों इस समय अपने बीच तनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। जूम टीवी से बात करते हुए रजत दलाल ने प्रिंस नरूला को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Rajat Dalal on Prince Narula: 'द 50' रिएलिटी शो शुरुआत से ही चर्चा में बना रहा है। इस शो में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया लेकिन प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच हुई तकरार अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में जूम से हुई बातचीत में रजत दलाल ने प्रिंस नरूला के साथ हुए विवाद के बारे में खुलकर बात की। शो के बाद उनके बीच तनाव और कथित तौर पर कहानी गढ़ने की अटकलों पर रजत दलाल ने अपनी राय रखी। इस दौरान रजत दलाल को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई है। इन सब अफवाहों पर रजत दलाल ने अपना रिएक्शन दिया और किसी भी तरह की गहरी दुश्मनी से साफ इनकार किया। तो चलिए यह पता लगाते हैं कि क्या दोनों दुश्मन है या फिर यह सब चीजें लोगों का ध्यान खींचने के लिए हैं।

Rajat Dalal on Prince Narula

रजत दलाल ने यह साफ कर दिया है कि शो से पहले प्रिंस नरूला के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। रजत दलाल ने कहा, 'शो से पहले हमारी दुश्मनी नहीं थी, मेरे साथ उनका उठाना बैठना नहीं था। दुश्मनी भी नहीं थी, वो अपनी जिंदगी जी रहे थे और मैं अपनी। शो में अगर कभी भी प्रिंस की लड़ाई हुई, अदनान से हुई, मैं पकड़ के प्रिंस को साइड में लेके गया। अरबाज से लड़ाई हुई, मैं साइड में लेके गया। आखिरी दिन जब कैमरा नहीं थे, बाहर ग्राउंड में लड़ाई हुई थी अदनान वाली, तो मैं उन्हें पकड़ के बाहर लेके गया था।' (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को अप्रैल में शुरू करेंगे सलमान खान, दिल राजू ने भाईजान पर खेला करोड़ों का दांव)

End of Feed