Exclusive: 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को पसंद करती थीं मालती चाहर? वायरल रील पर बोलीं- लेस्बियन होती तो...

Exclusive Malti Chahar Open Up On Claim Of Admiring Farhana Bhatt: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' से मालती चाहर का पत्ता कट चुका है। वहीं शो से बाहर आते ही मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को 'पसंद' करने के दावे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'लेस्बियन' जैसे आरोपों पर भी काफी कुछ बोला है।

Exclusive Malti Chahar Open Up On Claim Of Admiring Farhana Bhatt: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब केवल एक ही दिन बाकी रह गया है, जिसके बाद जनता को अपना सीजन 19 का विजेता मिल जाएगा। लेकिन फिनाले से पहले ही क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को 'बिग बॉस 19' से बाहर होना पड़ा। उन्हें मिडवीक एविक्शन के तहत बाहर कर दिया गया। वहीं मालती चाहर ने भी "बिग बॉस 19' से बाहर आते ही न केवल गेम को लेकर सबकी पोल-पट्टी खोली, बल्कि खुद पर लगे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। मालती चाहर (Malti Chahar) को लेकर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह फरहाना भट्ट को पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, उनपर घर में लेस्बियन होने के आरोप भी लगाए गए थे।

malti chahar on farhana bhatt

फोटो क्रेडिट- मालती चाहर, फरहाना भट्ट इंस्टाग्राम

मालती चाहर (Malti Chahar) ने इन बातों को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान मालती चाहर ने कहा, "मैं किसी को भी उस नजरिये से पसंद या एडमायर नहीं कर रही थी। मैं आम तरीके से लड़कों से और लड़कियों से बातें कर रही थी। अगर मैं लेस्बियन होती तो मुझे इसे स्वीकारने में कोई परेशानी नहीं होती। लेस्बियन होने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं एक स्ट्रेट इंसान हूं और अगर किसी ने मुझसे शो में पूछा है तो मैं हजार बार इसे बोल चुकी होती। लेकिन मैं स्ट्रेट इंसान हूं। किसी का मुझे लेस्बियन कहना मुझे गलत नहीं लगा। ये कोई बेइज्जती नहीं है। मुझे इसे स्वीकारने में कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन ये नैरेटिव पहले फरहाना ने बनाया, क्योंकि उसे पता ही नहीं है कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। उस औरत ने कुछ भी नहीं छोड़ा है। उसके लिए शो में रहने के लिए कुछ भी करना ठीक है। उसने किसी को नहीं बख्शा है।"

End of Feed