Exclusive Rohit Suchanti Open Up On Working With Smriti Irani: टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दर्शकों से इस कदर प्यार मिल रहा है कि शो टीआरपी में भी नंबर 1 बन चुका है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)के जरिए टीवी की टीआरपी क्वीन रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी सालों बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा। वहीं अब शो में अंगद की भूमिका अदा करने वाले रोहित सुचांति रोहित सुचांति (Rohit Suchanti) ने स्मृति ईरानी संग काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी ने सेट पर उन लोगों की घबराहट ही गायब कर दी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, रोहित सुचांति
रोहित सुचांति (Rohit Suchanti) और अमन गांधी ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी संग काम करने का एक्सपीरियंस बताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मजा आया और स्मृति मैम के साथ हमारा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। उन्होंने हमारी घबराहट सारी गायब कर दी। ऐसे लग रहा है कि सच में अपनी मां के साथ शूट कर रहे हैं।" अमन गांधी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की टीआरपी पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि शो की कास्ट को पहले से ही बहुत उम्मीदें थीं।
अमन गांधी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के टीआरपी में नंबर 1 बनने पर कहा, "उम्मीद थी, इंडिया का सबसे बड़ा टीवी शो वापिस आ रहा है। हम लोग एंजॉय कर रहे हैं, धीरे-धीरे किरदार समझ आ रहे हैं। किरदार स्थापित हो रहे हैं। पहले टीआरपी से साफ होता था कि शो पॉपुलर है कि नहीं। अब सिर्फ टीआरपी से नहीं होता। ओटीटी आ गया है। अब माध्यम बहुत सारे हैं। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ टीआरपी ही शो को न्यायित ठहराती है।"
