Exclusive: अयान लाल-फराहना भट्ट के अफेयर पर कुनिका सदानंद ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'अभी मैं पक्का कह सकती हूं कि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 06:12 AM IST

Kunickaa Sadanand On Ayaan Lall-Farrhana Bhatt Rumours: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आने वाली कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में अयान लाल (Ayaan Lall) और फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt) के अफेयर की खबरो पर चुप्पी तोड़ी है।

Kunickaa Sadanand Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इन दिनों घर के अंदर रोमांस की अफवाहें जोरों पर हैं। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अयान लाल (Ayaan Lall) और फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt) की। दोनों को साथ हंसते-बात करते देख फैंस ने मान लिया कि घर में नया लव एंगल शुरू हो गया है। लेकिन अब इन सब के बीच अयान लाल की मां कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अफेयर्स की खबरों पर बोलती नजर आईं। कुनिका सदानंद ने कुछ ऐसा बोला जिसने सबको हैरान कर दिया।

Kunickaa Sadanand On Ayaan Lall-Farrhana Bhatt Rumours

Image Source: Bigg Boss 19 Show

अफेयर पर कुनिका सदानंद ने कही ये बात

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने शो में खूब धमाल मचाया लेकिन अब वो बाहर हो गई है। बाहर होने के बाद कुनिका सदानंद ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है, इस दौरान एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में कहा, 'बिग बॉस के घर में जो भी लोग थे मैं कर्म और पिछले जन्म के रिश्तों पर बहुत यकीन करती हूं। हर किसी की वहां कोई न कोई वजह थी। मुझे भी लगा कि मेरी भी कोई वजह थी वहां होने की। मैं घर में बस बहती चली गई, कोई गेम प्लान नहीं बनाया।' इसके बाद जब उनसे बेटे अयान लाल और फराहना भट्ट की बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, तो कुनिका सदानंद ने कहा कि 'सबसे पहले तो अयान सिर्फ एक दिन के लिए घर में था। फराहना उसके पास दौड़कर आई थी क्योंकि शायद उसे बुरा लग रहा था। पहले हफ्ते में जब फराहना ने मुझे गाली दी थी, तब अयान बहुत रोया था। सलमान सर और एंडेमोल वालों ने उसे स्टेज पर बुलाया था। फराहना को लगा होगा कि बच्चे को तकलीफ हुई। वो अच्छी लड़की है। जो गाली-गलौज करती है, वो उसका कवच है। वो ऐसा इसलिए करती है ताकि कोई उसके बहुत करीब न आ सके। लेकिन अंदर से वो बहुत संवेदनशील है, बचपन में बहुत कुछ झेल चुकी है।' उन्होंने आगे कहा, 'अयान ने उससे सिर्फ 5-10 मिनट ही बात की है। उसे लगा कि लड़की को थोड़ा कंफर्टेबल करा दे। उसने बहुत अच्छे से बर्ताव किया, मुझे उस पर गर्व है। केमिस्ट्री जैसी कोई बात नहीं है। अयान तो उसे ठीक से जानता भी नहीं, बस बाहर से शो देखकर थोड़ा-बहुत जानता है। अभी मैं पक्का कह सकती हूं कि अयान को किसी रिलेशनशिप में कोई इंटरेस्ट नहीं है और बिग बॉस की लड़की के साथ तो बिल्कुल नहीं।'

End of Feed