Karan Patel on The 50 Show: टीवी के फेमस स्टार करण पटेल (Karan Patel) इन दिनों शो द 50 (The 50) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस शो 42 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। इन सब के बीच करण पटेल का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। करण पटेल ने इस इंटरव्यू के दौरान करण पटेल ने कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिनका फैंस इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं करण पटेल ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है।
शो में ये काम नहीं करेंगे करण पटेल
एक्टर करण पटेल एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि करण पटेल का एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। Zoom से खास बातचीत में करण ने बताया कि 'द 50' में वे एक 'रेड लाइन' कभी नहीं पार करेंगे। एक्टर ने कहा 'मैं किसी भी कंटेस्टेंट के परिवार, निजी जिंदगी या इज्जत का मजाक नहीं उड़ाऊंगा। खेल में मुकाबला ठीक है, लेकिन किसी का चरित्र हत्या करना गलत है।' उन्होंने आगे बताया कि वे आलोचना और ट्रोलिंग को कैसे हैंडल करते हैं। करण ने कहा, 'आलोचना मेरे लिए सीखने का मौका है। दर्शक ही एक्टर को बनाते हैं। अगर वे मेरे काम की आलोचना करते हैं, तो मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मैं गलत कर रहा हूं। इसलिए मैं इसे ध्यान में रखकर सुधार करता हूं। ट्रोलर्स के लिए बहुत बेरोजगारी है, उनके पास करने को कुछ नहीं होता। ट्रोलर्स तो बस 'टोल' हैं, बस 'r' कम है। टोल पर पैसे दो और निकल जाओ। न पूछो क्यों रोका या क्यों चार्ज किया। पैसे दो और चलते बनो।'
'द 50' जीतने के हकदार क्यों हैं करण पटेल?
करण ने बताया कि वो जीत के हकदार क्यों हैं, एक्टर ने कहा कि 'कोई भी कॉम्पिटिशन में हारने के लिए नहीं आता, सब जीतना चाहते हैं। मैं दिल, इंस्टिंक्ट और अनुभव से खेलता हूं। मैं कहानियां घुमाने या मैनिपुलेट करने नहीं आया। मैं यहां सरवाइव करने, मुकाबला करने और मेहनत से जीत हासिल करने आया हूं।'
