Father's Day 2026 Zoom: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई स्टार्स आज यानी फादर्स डे मौके पर सोशल मीडिया पर अपने पापा को लेकर पोस्ट करते नजर आए। किसी ने पिता से जुड़ी अपनी यादें ताजा की, तो किसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। तो वहीं फादर्स डे के मौके पर कई स्टार्स ने Zoom/Telly से बात की। इस दौरान स्टार्स ने अपने पिता से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, तो कुछ बताया की वो पिता बनने के बाद कितने बदल गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिंगर शान (Shaan), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) समेत कई स्टार्स ने क्या बोला।
फादर्स डे पर स्टार्स ने कही ये बात (Image Source: Zoom/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो
शान ने किया ये खुलासा
सिंगर शान ने हाल ही में हमसे बात करते हुए कहा कि 'हमें यह सच स्वीकार करना चाहिए कि सेलिब्रिटीज के बच्चों को कुछ फायदे मिलते हैं। किसी को ज्यादा मिलते हैं तो किसी को कम। लेकिन कई बच्चे मेहनत का असली मतलब नहीं समझते। वे अपनी पहचान सिर्फ किसी के बेटे या बेटी होने से जोड़ लेते हैं और उसे ही अपनी उपलब्धि मान बैठते हैं।' अपने छोटे बेटे सोहम का उदाहरण देते हुए शान ने बताया, 'सोहम हर काम एक स्ट्रगलर की तरह करता है। जब मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों करता है, तो उसने कहा कि अगर वो खुद मेहनत नहीं करेगा तो उसे मेहनत और सफलता की असली कीमत कभी समझ नहीं आएगी।' इस दौरान शान ने अपने पिता और मशहूर संगीतकार मनस मुखर्जी को भी याद किया। शान ने कहा, 'मैं हमेशा चाहता था कि मेरे पिता अपने बेटे की सफलता देखकर खुश होते। उन्हें मुझ पर हमेशा गर्व था। उन्होंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया। उनमें जबरदस्त टैलेंट था, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। यही बात मुझे सबसे ज्यादा दुख देती है। काश वे मेरी सफलता देख पाते और काश मैं भी उनकी बड़ी सफलता का गवाह बन पाता। सच कहूं तो मैं अपने पिता के मुकाबले 2 परसेंट भी नहीं हूं। बस यही अफसोस है कि वे कुछ साल और हमारे साथ रहते। हालांकि मेरी मां ने मेरी सफलता जरूर देखी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'वो दोनों बहुत जल्दी प्यार में पड़ गए थे' सुशांत-अंकिता के रिश्ते पर Suwati Anand का रिएक्शन
अर्जुन बिजलानी ने दी सलाह
आज के डिजिटल दौर में बच्चों के सामने हर तरह का कंटेंट आसानी से पहुंच जाता है। ऐसे में अर्जुन बिजलानी अपने बेटे अयान को इंटरनेट पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'खुलकर बातचीत करना सबसे जरूरी है। हम उसे सही दिशा दिखाते हैं, कुछ जरूरी सीमाएं तय करते हैं और सिर्फ रोकने की बजाय उसे ये समझाते हैं कि सही क्या है और गलत क्या।' जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी बेटे ने ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब उनके पास नहीं था, तो अर्जुन हंसते हुए बोले, 'ऐसा कई बार हुआ है। बच्चे कभी-कभी ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिनकी उम्मीद भी नहीं होती। तब मैं साफ कह देता हूं कि मुझे नहीं पता और फिर हम दोनों मिलकर उसका जवाब ढूंढ़ते हैं।' जेनरेशन अल्फा से ताल्लुक रखने वाले अयान की परवरिश के बारे में अर्जुन ने कहा, 'मैं उससे लगातार बात करता हूं। आजकल बच्चे हमें भी बहुत कुछ सिखाते हैं। मैं उसकी पसंद को समझने की कोशिश करता हूं, उन्हें नजरअंदाज नहीं करता।' अपने बेटे को कौन-सी सीख देना चाहते हैं, इस सवाल पर अर्जुन ने कहा, 'मैं हमेशा उसे अच्छे संस्कार, सम्मान और आत्मविश्वास सिखाने की कोशिश करता हूं। सबसे जरूरी बात यह है कि वो बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बने।'
अभिनव शुक्ला ने बेटी का पिता होने पर दिया रिएक्शन
एक्टर अभिनव शुक्ला ने अपनी जुड़वां बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा, 'बेटियां बेहद सेंसिटिव, इमोशन्स को समझने वाली और खुलकर अपनी बात रखने वाली होती हैं। मैं उनके साथ बिताए हर पल का एन्जॉय करता हूं।' अभिनव ने बताया कि पिता बनने के बाद उनकी लाइफ काफी चेंज हो गई है। मैंने अपने कई शोक अभी फिलहाल के लिए रोक दिए हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैं पहले की तुलना में कम फिजिकल रिस्क लेता हूं। साथ ही अपना ध्यान उन प्रोजेक्ट्स पर लगा रहा हूं जो लंबे समय तक टिकने वाले और मजबूत हों।' उन्होंने आगे कहा, "शुरुआती दिन जरूर थोड़े मुश्किल थे क्योंकि नींद पूरी नहीं हो पाती थी। लेकिन मेरी बेटियां जो खुशी और सुकून मुझे देती हैं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
