Deepika Singh-Rohit Raj Goyal Pati Patni Aur Panga 2: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) और उनके पति रोहित राज गोयल (Rohit Raj Goyal) इन दिनों एक साथ छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक एक नए अंदाज में देख रहे हैं। खास बात यह है कि दीपिका जहां पहले से ही टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं, वहीं रोहित ने अब तक अपना ज्यादातर काम कैमरे के पीछे रहकर किया है। ऐसे में दोनों का एक साथ रियलिटी शो का हिस्सा बनना उनके लिए एक नया अनुभव है। शो के दौरान उनकी आपसी समझ, मस्ती और नोकझोंक भी देखने को मिल रही है। अब दीपिका ने Telly Talk को दिए इंटरव्यू में बताया है कि इस शो के लिए रोहित को मनाने के दौरान उनके मन में क्या चल रहा था और पति को कैमरे के सामने देखकर उन्हें कैसा लगा।
दीपिका सिंह ने बताया क्यों रोहित राज गोयल को शो में लाने से घबरा रही थीं, पति के कैमरे पर आने पर कही ये बात (Image Source: Deepika Singh Instagram)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:YRKKH: Hina Khan और Rajan Shahi के बीच खत्म हुई पुरानी लड़ाई, क्या दिवाली पर हुआ पैचअप?
दीपिका-रोहित ने कही ये बात
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल ने हाल ही में Telly Talk India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पहली बार एक साथ रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर कैमरे के सामने साथ आने को लेकर क्या वे घबरा रहे थे, तो रोहित ने कहा, 'दरअसल, शो में हम वैसे ही हैं, जैसे असल जिंदगी में हैं। लेकिन हां, घर पर इंसान काफी कुछ बोलता और शेयर करता है, क्योंकि वहां वह अपने कंफर्ट जोन में होता है। लेकिन जब आप बाहर होते हैं, तो हर बात शेयर नहीं कर सकते। आपको थोड़ा कंट्रोल रखना पड़ता है। ये सब काफी मजेदार है। दीपिका के सपोर्ट की वजह से मैं कैमरे का सामना कर पा रहा हूं।' इस पर दीपिका ने कहा, 'मैं इसका पूरा क्रेडिट खुद नहीं लेना चाहती। हम सिर्फ इसमें शामिल हैं, बाकी सब भगवान की मर्जी है।' पति को कैमरे के सामने देखकर कैसा लगता है, इस बारे में दीपिका ने कहा, 'उन्हें कैमरे के सामने काम करते देखना काफी मजेदार है। उन्हें पूरी तैयारी करने का समय नहीं मिला, इसके बावजूद वो शो के लिए अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने जुड़वा बेटों के नाम से उठाया पर्दा, जानें क्या है 'दैविक'-'वैदविक' का मतलब
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल की लव स्टोरी
दीपिका और रोहित की प्रेम कहानी साल 2011 में एक टीवी शो के सेट पर शुरू हुई थी। उस समय रोहित शो के डायरेक्टर थे और दीपिका अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही थीं। साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने मई 2014 में शादी कर ली। साल 2017 में उनके घर बेटे सोहम का जन्म हुआ। शादी के एक दशक से ज्यादा समय बाद अब यह कपल पहली बार किसी रियलिटी शो में एक साथ नजर आ रहा है।
