Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की जीत से Farrhana Bhatt को पड़ा फर्क, बोलीं 'फैन्स ने उन्हें विनर...'

Farrhana Bhatt REACTS To Gaurav Khanna's Victory: बीते दिन 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर बाजी मार ली। फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) शो की पहली रनरअप बनीं। इस दौरान फरहाना भट्ट ने जूम से बात करते हुए गौरव खन्ना की जीत पर अपना रिएक्शन दिया।

Farrhana Bhatt REACTS To Gaurav Khanna's Victory: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना के रूप में विनर मिल गया है। गौरव खान इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले गए हैं। फैन्स और फ्रेंड्स लगातार गौरव खन्ना की जीत पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 'बिग बॉस 19' की पहली रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने भी गौरव खन्ना की जीत पर अपना रिएक्शन दिया है। फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt ) को लगता है कि लोगों का प्यार पाने में कहीं ना कहीं थोड़ी कमी रह गई। फरहाना ने उन सभी फैन्स को धन्यवाद कहा, जो उनके साथ 'बिग बॉस 19' की इस जर्नी में हमेशा साथ खड़े रहे।

Farrhana Bhatt REACTS To Gaurav Khanna's Victory

फरहाना भट्ट ने कहा 'ट्रॉफी मायने नहीं रखती'

जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव बात करते हुए 'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनरअप रहीं फराहना भट्ट ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई। मैंने कभी इस बात की परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं लेकिन यहां तक मेरे लिए बहुत कुछ है। मेरे लिए ट्रॉफी मायने नहीं रखती है लेकिन टॉप 2 में मुझे देखकर अब कई लोगों ने मुंह बंद हो गए हैं। घर के अंदर कई बार चर्चा हुई कि मुझे टॉप 5 में भी जगह बनानी चाहिए या नहीं।'

End of Feed