Exclusive Bigg Boss 17 Fame Soniya Fame Discharged From Hospital: 'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनिया बंसल को चंद दिनों पहले अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अवॉर्ड नाइट के दौरान सोनिया बंसल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक्ट्रेस तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। लेकिन अब सोनिया बंसल को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि सोनिया बंसल (Soniya Bansal) कुछ वक्त तक घर पर भी आराम करेंगी। इस बात की जानकारी सोनिया बंसल से जुड़े सूत्रों ने दी है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: BB 17 फेम सोनिया बंसल को अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से अचानक बिगड़ी थी हालत
सोनिया बंसल (Soniya Bansal) से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में कहा, "तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोनिया बंसल डिस्चार्ज हो गई हैं। वो अभी ठीक तो हैं लेकिन एक हफ्ते तक आराम करेंगी।" बता दें कि सोनिया बंसल से जुड़े सूतारों का कहना था कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए थेरैपी भी लेंगी। सोनिया बंसल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह अभी ठीक हैं और आराम करना चाहती हैं। सोनिया बंसल ने फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए फैंस को शुक्रिया भी कहा।
कई महीनों से खराब थी सोनिया बंसल की तबीयत
बता दें कि सोनिया बंसल (Soniya Bansal) कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। उनसे जुड़े सूत्र ने कहा था कि एक्ट्रेस को पिछले 4 महीने से मानसिक परेशानी है और उन्हें लगातार पैनिक अटैक भी आ रहे हैं। वो अपने आपको मोटिवेटेड रखने और स्वस्थ रखने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है।
