टीवी मसाला

Exclusive: BB 17 फेम सोनिया बंसल को अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से अचानक बिगड़ी थी हालत

Exclusive Bigg Boss 17 Soniya Bansal Will Not Get Discharge From Hospital: 'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल को लेकर खबर आई थी कि उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया था। एक अवॉर्ड शो के दौरान सोनिया बंसल की हालत खराब हो गई थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी।

Image

'बिग बॉस' फेम सोनिया बंसल अस्पताल से नहीं होंगी डिस्चार्ज

Exclusive Bigg Boss 17 Soniya Bansal Will Not Get Discharge From Hospital: 'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल हाल ही में काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को बीते दिन अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया बंसल (Soniya Bansal) की तबीयत एक अवॉर्ड शो के दौरान अचानक ही बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्ताल ले जाया गया। बताया जा रहा था कि सोनिया बंसल को पैनिक अटैक आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि उनकी हालत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हो चुका है।

सोनिया बंसल (Soniya Bansal) से जुड़े सूत्र ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान कहा, "सोनिया को आज रात अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। हालांकि डॉक्टर्स लगातार उनका ब्लड प्रेशर और शुगर चेक कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य का पल-पल ख्याल रख रहे हैं। उन्हें कुछ दिन आराम की जरूरत है। ऐसे में वह अभी दो दिन और अस्पताल में रहेंगी।" बता दें कि सोनिया बंसल का अस्पताल से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद परेशान नजर आ रही थीं।

सोनिया बंसल (Soniya Bansal) की हालत के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा था, "सोनिया को पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव के कारण पैनिक अटैक आ रहा है। वो इससे लड़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं।" बता दें कि सोनिया बंसल कई हिंदी और तेलुगू मूवीज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें 'नॉटी गैंग', 'डुबकी', 'धीरा' और 'येस बॉस' शामिल है। उन्होंने 'बिग बॉस 17' में भी धमाकेदार एंट्री की थी, लेकिन दूसरे सप्ताह ही बाहर हो गईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article