टीवी मसाला

Asim Riaz को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख हरे हुए Himanshi Khurana के जख्म! पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Himanshi Khurana Cryptic Reaction As Asim Riaz Shares Post With Mystery Girl: 'बिग बॉस 13' के आसिम रियाज ने हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद हिमांशी खुराना ने भी क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है।

Image

आसिम रियाज संग मिस्ट्री गर्ल को देख हिमांशी खुराना ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Himanshi Khurana Cryptic Reaction As Asim Riaz Shares Post With Mystery Girl: कलर्स के चर्चित सीरियल 'बिग बॉस 13' से सबका दिल जीतने वाले आसिम रियाज इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आसिम रियाज कुछ वक्त पहले 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कारण भी चर्चा में आ गए थे। दरअसल, शूटिंग के दौरान हुई लड़ाई और रोहित शेट्टी संग बदतमीजी के कारण आसिम रियाज को अचानक ही शो से निकाल दिया गया था। लेकिन हाल ही में आसिम रियाज अपने करियर से इतर निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, आसिम रियाज (Asim Riaz) ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है, जिसके बाद हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की।

आसिम रियाज (Asim Riaz) द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीर खूब चर्चा में बनी हुई है। फोटो में जहां एक तरफ आसिम रियाज लेटे नजर आए तो वहीं उनके साथ में लड़की बैठी दिखाई दी। हालांकि उस लड़की का चेहरा अभी तक आसिम रियाज ने नहीं दिखाया है। बता दें कि आसिम रियाज पहले भी मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं, जिसमें वह उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी नजर आई थी। आसिम रियाज के बाद हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रप्टिक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, "एक साधारण सा मजाक किसी का आत्मविश्वास बर्बाद कर सकता है। याद रखना।"

himanshi khurana

himanshi khurana

क्यों हुआ था आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

बता दें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने 'बिग बॉस 13' के बाद से एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था। सालों तक एक-दूजे के साथ रहने के बाद हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने अपनी राहें अलग कर लीं। दोनों ने ब्रेकअप का कारण धर्म बताया था। हालांकि ब्रेकअप को लेकर लोगों ने उनपर जमकर सवाल भी खड़े किये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article