टीवी मसाला

Anupamaa: अनुज-अनुपमा को सात जन्मों के लिए एक करने लौटेगा ये किरदार, राजन शाही संग शुरू की शूटिंग

Anupamaa Fame Rohit Bakshi Ready To Make Comeback: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट ला रहे हैं। शो में जल्द ही रोहित बख्शी की वापसी होने वाली है, जिन्होंने रुपाली गांगुली के सीरियल में अंकुश का किरदार निभाया था।

Image

'अनुपमा' में होगी इस किरदार की वापसी

Anupamaa Fame Rohit Bakshi Ready To Make Comeback: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो ने लीप के बाद रफ्तार पकड़ी है और इसकी टीआरपी में भी उछाल देखने को मिला है। खास बात तो यह है कि 'अनुपमा' में अनुपमा और अनुज मिल चुके हैं। लेकिन अनुज अपनी याद्दाश्त जाने के कारण अनुपमा को बिल्कुल भी नहीं पहचान पा रहा है। वहीं शो के प्रोमो में दिखाया गया कि वह आध्या को मरा हुआ बताता है। लेकिन इन सबके बीच 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी रेटिंग को दोगुना करने और अनुपमा व अनुज को एक करने के लिए अब शो में एक पुराने किरदार की वापसी होने जा रही है।

दरअसल, एक्टर रोहित बख्शी (Rohit Bakshi) 'अनुपमा' (Anupamaa) में वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने सीरियल में अंकुश का किरदार अदा किया था। रोहित बख्शी ने 'अनुपमा' में अपनी वापसी की खबर की पुष्टि खुद की है। उन्होंने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान कहा, "मैं पिछले साल से ही अच्छे किरदार की तलाश में हूं और मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे 'अनुपमा' के सेट से कॉल आएगा। वो चाहते थे कि मेरे किरदार की वापसी हो और मैं इसके लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे लगता है कि अंकुश का किरदार कुछ ही वक्त के लिए वापसी करेगा। लेकिन सेट पर वापसी करके और उन कलाकारों के साथ शूटिंग करके अच्छा लगा, जिनके साथ मैंने पिछले साल शूटिंग की थी।"

रोहित बख्शी (Rohit Bakshi) ने बताया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) में शूटिंग शुरू कर चुके हैं और बहुत एक्साइटेड हैं। रोहित बख्शी ने कहा, "मैंने शूटिंग शुरू कर दी है और कुछ ही दिनों में मेरी एंट्री भी हो जाएगी। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article