Bhavya Gandhi reacted to rumours of his comeback on TMKOC: टीवी एक्टर भाव्या गांधी को आज भी लोग टप्पू के रोल के लिए याद करते हैं। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हुए भाव्या गांधी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई है कि वो एक बार फिर से टप्पू के रोल में नजर आने वाले हैं। इस बात से फैंस काफी खुश हो गए हैं। हालांकि इस बीच भाव्या गांधी ने स्पेशल बातचीत में सच्चाई बताई है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि फैंस का दिल टूट गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- Bhavya Gandhi instagram
भाव्या गांधी ने तोड़ी चुप्पी
भव्या गांधी को आज भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का रोल निभाने के लिए प्यार से याद किया जाता है। हालांकि बाद में भाव्या ने शो को अलविदा कह दिया था। हाल ही में आठ साल बाद भव्या के शो में वापसी की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं। इस मामले पर भाव्या ने जूम टीवी के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस नहीं वापसी कर रहे हैं। भाव्या ने कहा, 'लोगों का इतना प्यार देखकर बहुत खुशी हो रही है। दुख की बात है, मैं शो में वापस नहीं आ रहा। एक इंटरव्यू में मैंने कहा था कि शो पर जाना चाहता हूं, लेकिन अपनी फिल्म प्रमोट करने। ऐसे में शो का हिस्सा बनूं कि वहां अपनी फिल्म प्रमोट करूं। जिस जगह से सीखकर निकला, उसी जगह पर फिर अपनी फिल्म प्रमोट करूंगा... ये मेरे लिए क्लोजर होगा। मेरे लिए एक सर्कल पूरा हो जाएगा। बात गलत तरीके से कोट हो गई। बहुत दिनों से हंस रहा हूं, सोचता हूं लोग क्या सोच रहे हैं, क्या कह रहे हैं। मैंने तीन फिल्में शूट की हैं। अगले साल चौथी फिल्म फ्लोर पर जाएगी। मैंने बहुत कुछ सोचा है। शो में वापसी की बात नहीं कर सकता। मैं ऐसा नहीं करूंगा। आठ साल बाद भी लोग इतना प्यार देते हैं, मुझे वापस चाहते हैं ये आशीर्वाद से कम नहीं।'
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग लगातार है। एक समय पर ये शो टीवी पर राज करता था लेकिन अब इसकी कुछ टीआरपी कम हुई है। फिर भी लोग शो को काफी पसंद करते हैं। शो में सबसे ज्यादा लोग जेठालाल और बबीता की जोड़ी पर प्यार बरसाते हैं।
