Exclusive Baseer Ali Talks About Bollywood And Sushant Singh Rajput: टीवी के पॉपुलर एक्टर बसीर अली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बसीर अली ने 'कुंडली भाग्य' जैसे टीवी शोज में तो काम किया ही है, साथ ही वह आखिरी बार 'बिग बॉस 19' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता था। हालांकि कुछ वक्त बाद ही बसीर अली को शो से बाहर निकलना पड़ा, जिसपर दर्शकों ने खूब नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन इन दिनों भी बसीर अली (Baseer Ali) काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत की। बसीर अली से इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और मूवीज में कदम रखने के बारे में पूछा गया, लेकिन इसपर एक्टर का रिएक्शन हैरान करने वाला था। उन्होंने बॉलीवुड की पोल कोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फोटो क्रेडिट- बसीर अली इंस्टाग्राम, सुशांत सिंह राजपूत फैनपेज
बसीर अली (Baseer Ali) ने इंटरव्यू में मूवीज और बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कहा, "मूवीज की दुनिया और बॉलीवुड पर मेरी सोच थोड़ी अलग है और मैंने देखा है कि क्या होता है। क्योंकि ये बिल्कुल भी आसान नहीं है। हर कोई केवल चमक पर ध्यान देता है, अच्छे पार्ट की ओर देखता है, शाइनी साइड की तरफ. लेकिन कोई ये नहीं देखता कि आखिर इसके पीछे चल क्या रहा है। आप भले ही किसी पॉजिशन पर पहुंच जाएंगे या फिर आपको वो पॉजिशन सौंप दि जाएगी। लेकिन इसे पकड़कर रखना, इसे अलग स्तर तक लेकर जाना और उस विरासत को आगे बढ़ाना जिसे आपने सालों तक तैयार किया है, वो हर किसी के बस की बात नहीं है।"
बसीर अली (Baseer Ali) ने आउटसाइडर्स के बारे में बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। एक्टर ने कहा, "मुझे सच में उस चीज के लिए बुरा महसूस होता है जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ।" एक्टर ने कहा कि वह ज्यादा आउटसाइडर्स के नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन उन्हें मालूम है कि अभी भी बहुत से लोग सफल होने के बाद भी इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।
