Exclusive: इस धमाकेदार रियलिटी शो के साथ TV पर वापसी करेंगे Akshay Kumar, टीआरपी की दुनिया में मचाएंगे तूफान

Exclusive Akshay Kumar To Make Comeback With This New Reality Show: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार जल्द ही धमाकेदार रियलिटी शो के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार के हाथ एक नया रियलिटी शो लगा है, जिसमें वह सेलिब्रिटी गेस्ट और आम लोगों के साथ धूम मचाते नजर आएंगे।

Exclusive Akshay Kumar To Make Comeback With This New Reality Show: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर तो तूफान मचा ही रहे हैं। लेकिन अब वह एक बार फिर से टीवी पर लौटकर धमाल मचाने वाले हैं। दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के हाथ एक नया रियलिटी शो लगा है, जिसमें वह बतौर होस्ट रंग भरते नजर आएंगे। अक्षय कुमार का ये अपकमिंग शो सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक संग बातचीत में किया है।

akshay kumar (2)

फोटो क्रेडिट- अक्षय कुमार इंस्टाग्राम

End of Feed