बॉलीवुड

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार नहीं होंगे पार्ट 2 का हिस्सा, 'पैन इंडिया' स्टार द्वारा किए जाएंगे रिप्लेस?

Akshay Kumar out From Rowdy Rathore 2: साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौड़' में अक्षय कुमार को अहम रोल में देखा गया था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'राउडी राठौड़ 2' से मेकर्स ने अक्षय कुमार को बाहर कर दिया है। इस मूवी में अब किसी बड़े पैन इंडिया स्टार की एंट्री होने जा रही है।

Image

Pic Credit: Instagram

Akshay Kumar out From Rowdy Rathore 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'राउडी राठौड़' साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह मूवी अपने जमाने की सुपरहिट साबित हुई थी। 'राउडी राठौड़' दर्शकों को अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। कई रिपोर्ट्स में यह बार-बार दावा किया जा रहा है कि मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली अब अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि 'विक्रांत सिंह राठौड़' के किरदार में फैन्स अब अक्षय कुमार को 'राउडी राठौड़ 2' में नहीं देख पाएंगे। इस मूवी में उनकी जगह किसी बड़े 'पैन इंडिया' स्टार की एंट्री होने जा रही है।

'राउडी राठौड़ 2' से कट गया अक्षय कुमार का पत्ता

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो भंसाली स्टूडियोज ने 'राउडी राठौड़ 2' को एक फ्रेंचाइजी में बदलने का फैसला किया है। टीम इस मूवी के सीक्वल को बनाने की प्लानिंग में लगी हुई है। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि भंसाली प्रोडक्शंस 'राउडी राठौड़ 2' की स्क्रिप्ट काम कर रहा है। यह स्टूडियो की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसमें अक्षय कुमार की जगह अब किसी बड़े पैन इंडिया स्टार को कास्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की कास्ट को अभी फाइनल नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही वो बड़े पैन इंडिया स्टार को इस मूवी के सीक्वल में कास्ट करेंगे।

बताते चलें 'राउडी राठौड़' मूवी में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। इस मूवी को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था। 'राउडी राठौड़' 2006 में आई तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुडु' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' का थर्ड पार्ट है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article