Elvish Yadav Trolls Brutally As He Slams Karan Veer Mehra For Hindu-Muslim Unity Poem: टीवी के चर्चित एक्टर और 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। करण वीर मेहरा ने बीते दिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक कविता साझा की थी। अपनी इस कविता के लिए करण वीर मेहरा देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गए थे। हालांकि कुछ लोगों ने करण वीर मेहरा को सलाह दी कि ये वीडियो वो डिलीट कर दें, क्योंकि उन्हें इसके लिए नफरत मिलने वाली है। लोगों की ये बात कहीं न कहीं सच भी साबित हुई। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने करण वीर मेहरा के इस वीडियो के लिए उनपर तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: Chum Darang पर भद्दी टिप्पणी एल्विश यादव को पड़ी भारी, NCW के सामने पेश होकर एक्ट्रेस से मांगी माफी
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने करण वीर मेहरा के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?" बता दें कि करण वीर मेहरा ने 'बिग बॉस 18' में जीत दर्ज की थी, जिससे लोग भी हैरान रह गए थे। ऐसे में एल्विश यादव ने उनकी जीत को जरिया बनाते हुए उनपर तंज कसा। लेकिन एल्विश यादव अपने इस कमेंट के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने एल्विश यादव के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए उन्हें जमकर लताड़ा।
एक यूजर ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वो तस्वीर कमेंट में शेयर की, जिसमें वह शेख बने हुए थे। इस फोटो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्यों धर्म के आगे नहीं बढ़ पा रहे एल्विश यादव। जो भी लोग हमले में मारे गए हैं वो केवल हिंदू या मुसलमान नहीं बल्कि पहले भारतीय हैं। और अगर कोई उस मुद्दे पर बात करता है तो ये जाहिल आ जाता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुनव्वर से गले मिलकर क्रिकेट कौन खेलता है? ये दोगला राष्ट्रवाद नहीं चलेगा।"
