Chum Darang के मामले में NCW ने भेजा एल्विश यादव को समन, भद्दी टिप्पणी की भी होगी जांच!

Elvish Yadav Summoned By National Commission For Woman: 'बधाई दो' एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं चुम दरांग पर भद्दी टिप्पणी करने के लिए एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेजकर एल्विश यादव को पेश होने का आदेश दिया है।

Elvish Yadav Summoned By National Commission For Woman: बॉलीवुड फिल्म से लेकर 'बिग बॉस 18' से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करने वाली चुम दरांग इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चुम दरांग के खिलाफ मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव ने भद्दी टिप्पणी की थी। एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम का मजाक बनाते हुए कहा था कि इनके नाम में ही अश्लीलता है। इस बात को लेकर एल्विश यादव लोगों के निशाने पर आ गए थे। पहले जहां अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ एक्शन की मांग की थी तो वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता राष्ट्रीय महिला आयोग के हत्थे चढ़ गए हैं। चुम दरांग पर जातिवाद टिप्पणी करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को समन भेजा है।

एल्विश यादव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन

End of Feed