टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: शिवानी को सामने देख दादीसा का सूखेगा गला, सरेआम विद्या को औकात दिखाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 February 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में आज दिखाया जाएगा कि शिवानी अभीर और चारू के संगीत में पहुंच जाएगी, जहां दादीसा शिवानी को देख लेंगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 14 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 February 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जो इसकी टीआरपी को दोगुना करने का दम रखते हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभीर और चारू के संगीत में अरमान और रूप पर्पल शेरवानी पहनकर आ जाते हैं। अरमान अभिरा के साथ संगीत में डांस करता है, लेकिन तभी रूप दोनों के बीच आ जाता है। वहीं रूप और अभिरा को साथ में देखकर विद्या तरह-तरह की बातें बनाती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।

विद्या को किनारे कर माधव का हाथ थामेगी शिवानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि संगीत के बीच ही लाइट चली जाती है। तभी वहां पर शिवानी की एंट्री होती है। विद्या माधव का हाथ थामने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों के बीच शिवानी आ जाती है और वो माधव का हाथ पकड़ लेती है। माधव को एहसास होता है कि शिवानी उसके साथ है, लेकिन वो सोचता है कि शिवानी इस दुनिया में नहीं है तो वो मेरा हाथ कैसे थाम सकती है। दूसरी ओर शिवानी को भी माधव के होने का एहसास होता है।

शिवानी और दादीसा का होगा आमना-सामना

संगीत के बीच ही शिवानी दादीसा को वहां देख लेती है, जिससे उसकी हालत खराब होने लगती है। इसी बीच अभिरा वहां पहुंच जाती है और शिवानी को संभालने की कोशिश करती है। शिवानी अभिरा को बताती है कि यहां आरू की दादी हैं। लेकिन शोर की वजह से अभिरा आधी बात सुन पाती है। दूसरी ओर दादीसा की नजर भी शिवानी पर पड़ती है। वो सोचती हैं कि अगर शिवानी आ गई तो उनके घर की नींव हिल जाएगी, अरमान उन्हें छोड़कर चला जाएगा। माधव उनसे अलग हो जाएगा।

अरमान के मन में अभिरा के खिलाफ जहर घोलेगी विद्या

शो में दिखाया जाएगा कि विद्या अरमान के मन में अभिरा के खिलाफ जहर घोलेगी। वो कहेगी कि अभिरा को पता था कि तू और पोद्दार परिवार वहां होगा, लेकिन तब भी वो अपने बॉयफ्रेंड आरके को वहां लेकर आई। अरमान बार-बार विद्या को चुप कराने की कोशिश करेगा, लेकिन वो नहीं रुकेगी। ऐसे में गुस्से में अरमान वहां रखा टेबल फेंक देगा।

अरमान को सलाह देगा माधव

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि माधव अरमान को सलाह देगा कि उसे अपने और अभिरा के बीच की गलतफहमियों को मिटाने की कोशिश करनी चाहिए। हर शादी में छोटी-मोटी दिक्कतें आती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article