एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग पर यूट्यूबर के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमें अभी तक किसी तरह की धमकी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 17, 2025, 02:39 PM IST

Elvish Yadav Father on Firing Incident: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर हुई फायरिंग की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अब इस घटना पर एल्विश यादव के पिता ने चुप्पी तोड़ी है। एल्विश यादव के पिता ने इस घटना को लेकर कहा कि...

Elvish Yadav Father on Firing Incident: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों कफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनका कोई शो या बयान नहीं है बल्कि एक घटना है जो उनके साथ गुरुग्राम में उनके साथ हुई। गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर रविवार तड़के गोलीबारी हुई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद एल्विश यादव के फैंस काफी हैरान हो गए। इस घटना के बाद अब एल्विश यादव के पिता का बयान सामने आया है। एल्विश यादव के पिता ने घटना के बारे में बताया और अब सब कैसे है ये भी जानकारी दी।

Elvish Yadav Father on Firing Incident

Image Source: Elvish Yadav Instagram

एल्विश यादव के पिता ने कही ये बात

एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी की घटना से हर कोई परेशान है। इसी बीच एल्विश यादव के पिता ने इस घटना पर रिएक्शन दिया है। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश के पिता ने इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा, 'मैंने एल्विश से बात की वो ठीक है। हमें अभी तक किसी तरह की धमकी या फोन कॉल नहीं मिला।' आपको बता दें कि ये घटना सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच हुई जब तीन नकाबपोश लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और एल्विश के सेक्टर 57 स्थित घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

End of Feed