Elvish Yadav New Post: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपने टीवी शोज को लेकर खबरों में रहते हैं। एल्विश यादव के शोज को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आते रहते हैं। शोज के अलावा एल्विश यादव की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। अक्सर एल्विश यादव के बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है। इन सब के बीच अब एल्विश यादव का एक नया पोस्ट सामने आया है, जो उन्होंने बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को लेकर किया है। तो चलिए जानते हैं एल्विश यादव ने अपनी नई पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs के अगले सीजन का भी हिस्सा बना रहना चाहते हैं एल्विश यादव, कारण जीत लेगा दिल)
एल्विश यादव की नई पोस्ट (Image Source: IMDb/ Pinterest)
एल्विश यादव ने दी बधाई
स्टार एल्विश यादव एक बार फिर से चर्चा में बने हुए। इसकी वजह एल्विश यादव का कोई बयान नहीं बल्कि हाल ही में एक्स पर शेयर किया गया एक पोस्ट है। एल्विश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। एल्विश यादव ने लिखा कि 'सुवेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई। आपकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से राज्य नई ऊंचाइयों को छूएगा। आपको इस सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' एल्विश यादव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट लोग खूब कमेंट करते नजर आए। एल्विश यादव का ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। (ये भी पढ़ें: यूट्यूब वलॉग्स के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाएंगे एल्विश यादव, झोली में आ गिरा ये बड़ा प्रोजेक्ट!)
एल्विश यादव की नई पोस्ट (Image Source: IMDb)
विवादों में रहता है एल्विश यादव का नाम
एल्विश यादव अक्सर अपने बयान और वीडियो की वजह से विवादों में आ जाते हैं। साल 2023 में एल्विश यादव पर एक केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने केस की FIR को रद्द कर दिया है। एल्विश यादव की एक्स पर की गई पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
