Munawar Faruqui Reaction On Elvish Yadav Arrest: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एल्विश यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन एल्विश यादव को सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नोएडा पुलिस द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनपर आरोप था कि वह पार्टी में कोबरा सांपों के जहर को सप्लाई करते थे। एल्विश यादव की गिरफ्तारी से जहां फैंस हैरत में हैं तो वहीं अब इसपर 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी रिएक्शन सामने आया है।
यह भी पढ़ें: ISPL: मुनव्वर फारूकी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का चटकाया विकेट, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। इस एक्ट के तहत आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलती है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर फारूकी से भी मीडिया ने सवाल-जवाब करने की कोशिश की। हालांकि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) मामले से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। उनका कहना है कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। इस सिलसिले में मुनव्वर फारूकी ने कहा, "मुझे कुछ भी पता नहीं है इस बारे में। मेरा फोन तो बंद था। मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है तो मुझे पता नहीं कि ये सब कैसे हुआ।" मुनव्वर फारूकी ने होली इवेंट से निकलते वक्त मीडिया से इस सिलसिले में बात की।
बता दें कि आईएसपीएल के दौरान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) का याराना देखने को मिला था। दोनों ने साथ में जमकर फोटोज भी क्लिक कराई थी। हालांकि इसके बाद एल्विश यादव को जमकर ट्रोल किया गया, जिसपर उन्होंने माफी भी मांगी थी।
एल्विश यादव को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि वह नाम के हिंदू हैं। ऐसे में एल्विश यादव ने सरेआम सबसे माफी मांगी, साथ ही फैंस को बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिल रही है। एल्विश ने सफाई दी कि मैच में उन्होंने मुनव्वर का विकेट लिया था, जिसपर वह उन्हें चिढ़ा रहे थे।
