Elvish Yadav को Munawar Faruqui को गले लगाना पड़ा भारी, सरेआम हिन्दू समाज से मांगी माफी

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva: यूट्यूबर एल्विश यादव फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज से माफी मांगी है। लेकिन ऐसा एल्विश ने क्यूं किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट।

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं वेनम केस से लेकर मारपिटाई वाले कांड से वह चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन अब लगता है एल्विश की मुसीबतें खतम होने का नाम नहीं ले रही हैं, हाल ही में यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह हिन्दू समाज से माफी मांग रहे हैं और हाथ जोड़कर सभी से विनती कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जो एल्विश माफी माँगनी पड़ रही है।

Elvish Yadav Apologise To Hindu Samaj Seva

दरअसल कुछ समय पहले आइएसपील क्रिकेट मैच के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने मुनव्वर फरुकी को गले लगाया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद यूट्यूबर को हिन्दू समाज से काफी धमकियाँ मिलने लगी, सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना था की उन्होंने हिंदुओं को चोट पहुंचाई है। साथ ही उन्हे गद्दार का भी टैग दे दिया गया, जिसके बाद खुद एल्विश ने माफी मांगी सभी से।

End of Feed