Eisha Singh Unfollows Avinash Mishra: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ईशा सिंह ने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने नेशनल टीवी पर कई हिट शोज दिये। लेकिन हाल ही में ईशा सिंह अपने करियर नहीं बल्कि निजी जिंदगी से जुड़ी एक चीज के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को लेकर अक्सर डेटिंग की खबरें आती थीं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा संग अपना नाता तोड़ लिया है। ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पर भी अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है। इसकेअलावा ईशा सिंह की सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म
अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने की खुशी में पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से सरेआम कहा था, "आई लव यू बेबी।" वहीं ईशा सिंह ने भी उन्हें जवाब में "आई लव यू टू' कहा था। इसके बाद से ही अनुमान लगने लगा था कि दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। लेकिन अब ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अविनाश मिश्रा अभी भी ईशा सिंह को फॉलो कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के अलावा रेडिट पर भी दोनों के ब्रेकअप की खूब अटकलें लग रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी!
बता दें कि ईशा सिंह (Eisha Singh) हाल ही में उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उज्जैन से जुड़ी फोटोज भी शेयर कीं। हालांकि ये फोटोज उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन के साथ साझा की। ईशा सिंह ने लिखा, "महाकाल के दर्शन करने का लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी और भोपाल से होने के नाते, उज्जैन बहुत पास है। लेकिन कहते हैं ना, जब तक बुलावा नहीं आता है, आप नहीं जाते। मुझे लगता है कि उनके अपने ही प्लान थे। मुझे उन्होंने तब बुलाया, जब मुजे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे पता है कि उन्हें हर चीज की खबर है और मुझे भरोसा है कि वे हमेशा मेरी रक्षा करेंगे। जय श्री महाकाल, हर हर महादेव।"
ईशा सिंह के अलावा उनकी मम्मी रेखा सिंह की पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "समय हर व्यक्ति को उसके कर्मों का दर्पण जरूर दिखाता है। इसलिए किसी के व्यवहार से खुद को टूटने नहीं देना है। सही तरीका यही है कि शांत रहो और अपने रास्ते पर चलते रहो। क्योंकि उत्तर शब्द नहीं, समय देता है।"
