Eisha Singh on Harshad Chopda-Shivangi Joshi: टीवी की दुनिया में स्टार्स की दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर जब दो कलाकार एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, तो सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने कयास लगाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ भी देखने को मिल रहा है। दोनों की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें होती रहती हैं। इसी बीच ईशा सिंह (Eisha Singh) से जब हर्षद और शिवांगी की दोस्ती को लेकर लोगों के सवालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले पर अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं कि TellyTalk India को दिए इंटरव्यू में ईशा सिंह ने क्या कहा है।
ईशा सिंह ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: AI)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Exclusive: Pakistani Agent बोलकर ट्रोल करने वालों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी
ईशा सिंह ने दिया ये रिएक्शन
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ईशा सिंह का अभी हाल ही में TellyTalk India को दिया इंटरव्यू है। ईशा से जब शिवांगी और हर्षद की दोस्ती पर लोगों के सवालों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'ये तो कुछ नया नहीं है ना। सवाल तो हर बार उठते हैं और हर किसी पर उठते हैं। मुझे लगता है जब दो लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, जब दोनों को अपनी इक्वेशन पता है, तो हम कोई नहीं होते उन पर सवाल उठाने वाले।' ईशा सिंह का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:OTT पर कब रिलीज होगी Kangana Ranaut की 'भारत भाग्य विधाता'?
ईशा सिंह ने श्रेया कालरा के लॉक अप 2 जीतने पर कही ये बात
ईशा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'श्रेया जीतीं और मैं उन्हें बहुत प्यार और बधाई देती हूं। मुझे लगता है वे पूरी तरह हकदार हैं। उनका गेमप्ले अच्छा था।' ईशा सिंह के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
