Exclusive: पवित्रा पुनिया संग ब्रेकअप के बाद प्यार से ऊब चुके हैं एजाज खान? कहा 'समय बर्बाद नहीं करना चाहता...'

Eijaz Khan On Relationship: टीवी एक्टर एजाज खान ने हाल ही में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कर प्यार को लेकर अपनी राय दी। साल 2023 में पवित्रा पुनिया संग ब्रेकअप होने के बाद एजाज खान का मन प्यार से ऊब गया है और अब वो समय बर्बाद नहीं करना चाहते।

Eijaz Khan On Relationship: बिग बॉस 14 फेम और टीवी एक्टर एजाज खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी के बाद इन दिनों अपनी एक्टिंग का जलवा ओटीटी इंडस्ट्री में दिखा रहे हैं। अब तक एक्टर कई ओटीटी फिल्में और सीरीज में नजर आ चुके हैं। इस बीच एजाज खान ने टेली टॉक/जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कि उनका मन प्यार से ऊब चुका है। साथ ही ये भी खुलासा किया कि अगर वो अब इन चीजों में पड़कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Eijaz Khan On Relationship

एजाज खान (Eijaz Khan) कहते हैं 'अगर मैं ये कह रहा हूँ कि मैं प्यार से ऊब चुका हूं तो ये चीज उस इंसान को बुरा बनाएगी जिसे मैंने अपना दिल दिया था। दोनों की तरफ से प्यार सच्चा था। मैं अपना और किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता क्यूंकी मैं एक इंसान हूं। दोनों तरफ से गलतियाँ हुईं। मैंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। इसी के साथ अगर मैं किसी के साथ फिर एक बार रिलेशनशिप में आना चाहूंगा तो अपनी आत्मा को पहले संतुष्ट करूंगा।' इस दौरान एजाज खान ने ये भी खुलासा किया कि वो कभी कभी अकेला महसूस करते हैं।'

End of Feed