Don 3: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म में विलेन बनेंगे करण वीर मेहरा? अब जाकर सामने आया सच

Karan Veer Mehra Not Going To Play Villain In Don 3: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा जल्द ही फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। लेकिन उनका नाम रणवीर सिंह की 'डॉन 3' से भी जुड़ रहा था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि वह विलेन का किरदार अदा करेंगे।। हालांकि अब मामले की सच्चाई सामने आई है।

Karan Veer Mehra Not Going To Play Villain In Don 3: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण वीर मेहरा जल्द ही बॉलीवुड में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह ओमंग कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण वीर मेहरा विलेन की भूमिका अदा करेंगे, जिससे जुड़ा फर्स्ट लुक भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने कुछ वक्त पहले साझा किया था। करण वीर मेहरा अपने फर्स्ट लुक में बेहद खौफनाक रूप में दिखाई दिये। इन सबसे इतर करण वीर मेहरा का नाम रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से भी जुड़ा था। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म में विलेन की भूमिका अदा करेंगे। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ चुकी है।

karan veer mehra on don 3

फोटो क्रेडिट- करण वीर मेहरा इंस्टाग्राम/फरहान अख्तर इंस्टाग्राम

End of Feed