एक महीने के हुए Divyanka Tripathi के जुड़वां बेटे, पिता बने Vivek Dahiya ने इमोशनल वीडियो किया शेयर

Vivek Dahiya Emotional Video For Twins: टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जुड़वां बेटे एक महीने के हो गए हैं। इस खास मौके पर विवेक ने बच्चों के लिए दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया।

Vivek Dahiya Emotional Video For Twins: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जुड़वां बच्चों के माता पिता बन गए हैं। बीते महीने की 26 मई को दिव्यांका ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिसके बाद से ही कपल अपने बच्चों की देखरेख में बिजी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं और विवेक भी काम से ब्रेक पर चल रहे हैं। अब दिव्यांका और विवेक के बच्चे एक महीने के हो गए हैं और इस खास मौके पर विवेक ने एक प्यार भरा वीडियो अपने बच्चों के लिए शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने बेटों के लिए भर-भरकर प्यार लुटाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Karishma Tanna के पति वरुण बंगेरा ने कैसे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप? फनी फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान)

vivek dahiya

vivek dahiya (photo credit- instagram)

    बच्चों के लिए विवेक दहिया ने शेयर किया वीडियो

    विवेक दहिया वीडियो में फिल्म पेडमैन का गाना 'आज से तेरी सारी गलियां' पर परफॉर्म कर रहे हैं और ये परफॉर्मेंस वो अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों अपने अपने झूले में लेटे हुए हैं और विवेक उनके लिए प्यार लुटा रहे हैं। वह गाने पर काफी इमोशनल होकर परफॉर्म करते हैं, जो सीधा दिल को छू रहा है। इस वीडियो के साथ विवेक ने प्यार भरा कैप्शन लिखा, जिसमें एक्टर ने बच्चों के लिए अपना प्यार बयां किया। विवेक दहिया ने कैप्शन में लिखा, 'एक महीना। सच कहूं तो मुझे पता ही नहीं चला कि ये पिछले 30 दिन कहां बीत गए। आजकल जिंदगी का हिसाब-किताब दूध पिलाने, डकार दिलाने, अंगड़ाइयां लेने, डायपर बदलने और T1 और T2 के बीच लगातार भागदौड़ करने में ही बीत रहा है। अजीब बात है कि दुनिया तो अपनी रफ्तर से चल रही है, लेकिन हमारे लिए समय ने एक नई चाल पकड़ ली है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा के पैरों में गिरेगी विद्या, माफी मांगेगी कावेरी पोद्दार, गायब होगा अरमान)

    बच्चों के आने से कैसे बदली विवेक दहिया की जिंदगी

    इसके आगे विवेक दहिया ने लिखा, 'लोग पूछते हैं कि क्या मैं थक गया हूं। हां, थका तो हूं। लेकिन मैंने जिंदगी का इतना ज्यादा एहसास पहले कभी नहीं किया। अब तो मेरा घर से बाहर निकलने का भी मन नहीं करता। घर से दूर बिताया हर पल ऐसा लगता है जैसे मैं कुछ खो रहा हूं, क्योंकि हर छोटी-सी हरकत, नींद में आने वाली हर मुस्कान, मेरी उंगली को थामे वो नन्हे-नन्हे हाथ.... ये सब इतने कीमती हैं कि मैं इन्हें जरा भी मिस करना नहीं चाहता। तुम दोनों मुझे ऐसे बदल रहे हो जैसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था। तुमने जिंदगी के शोर-शराबे को शांत कर दिया है और छोटे-छोटे पलों को ही सब कुछ बना दिया है। एक महीना पूरा होने पर बधाई, मेरे नन्हे करिश्मों।

    End of Feed