Divyanka Tripathi Showers Love On Her Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने बीते महीने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस शादी के करीब 10 साल बाद मम्मी बनी थीं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया अक्सर अपने बच्चों से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर भी साझा करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने फोटोज शेयर कर अपने जुड़वा बेटों की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वह दोनों बच्चों को सीने से लगाकर उनपर ढेर सारा प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जुड़वां बेटों की मां Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya संग की छठी पूजा, मां-सास ने रखा हर रीति रिवाज का ध्यान
दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई जुड़वा बेटों की झलक, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जुड़वा बेटों का विवेक दहिया ने रखा ये निकनेम
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया ने अभी तक अपने बच्चों के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन विवेक दहिया ने एक व्लॉग में बताया था कि उन्होंने बच्चों का निक नेम टी 1 और टी 2 रखा है। हालांकि इस नाम को सुनकर दिव्यांका त्रिपाठी ही नहीं, परिवार के बाकी लोग भी हैरान रह गए थे कि ये कैसा नाम है।
