Divyanka Tripathi vs Elvish Yadav Fans: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काफी समय से एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' के बाद किसी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' में पहुंची। इस दौरान दिव्यंका की मुलाकात एल्विश यादव से हुई लेकिन वो यूट्यूबर को नहीं पहचान पाईं। बस फिर ये देखते हुए एल्विश के फैंस ने दिव्यंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इन्ही ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए दिव्यंका ने पोस्ट शेयर किया, देखिए इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) लिखती हैं 'मैं तहे दिल से एल्विश यादव (Elvish Yadav) के फैंस का शुक्रिया करना चाहूँगी जिन्होंने मुझे प्यार और मुझसे अच्छा बर्ताव किया। सच्चे फैंस से मैं पहले ये कहना चाहूँगी कि अपने आईडियल को याद रखते हुए बोलें। साथ ही उन ट्रोलर्स को थैंक्यू जिन्होंने मेरे सोशल मीडिया की इंगेजमेंट बढ़ा दी। मेरे अंडर का सिस्टम फौरन ही तुम्हारी भद्दी बातों को वापिस तुम्हारे पास और तुम पर उछाल फेंकता है। कर्मा। जिन्होंने अच्छा बर्ताव किया उन पर भगवान की हमेशा कृपा रहेगी।' दिव्यंका ने बेहद ही प्यार से ट्रोलर्स को लताड़ दिया जिसे देख लोग उनकी तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं।
शो 'लाफ्टर शेफ 2' के दौरान दिव्यंका ने एल्विश को समर्थ जुरैल समझ लिया था लेकिन गलती होती ही उन्होंने यूट्यूबर से माफी भी मांगी। सिर्फ यही नहीं बाद में दिव्यंका और एल्विश ने एक साथ शो में खूब मस्ती भी की थी। बता दें 27 जुलाई को 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) का ग्रैंड फिनाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 2 की ट्रॉफी किसने अपने नाम की।
