Divyanka Tripathi On Casting Couch: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स ने खुलकर कास्टिंग काउट पर बात की है। ये मुद्दा इंडस्ट्री का वो सच है, जिससे स्टार्स चाहकर भी बच नहीं पाते हैं। इंडस्ट्री में बैठे कई लोग नए कलाकार को काम के बदले कॉम्प्रोमाइज की सलाह देते हैं, जिसका खुलासा समय आने पर स्टार्स करते हैं। टीवी स्टार्स ने भी समय समय पर इस पर बात की है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी इससे खुद को बचा नहीं पाईं। दिव्यांका त्रिपाठी एक समय पर कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं। इस स्थिति को दिव्यांका ने कैसे संभाला था, वो एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताई थी। (ये भी पढ़ें: 'सस्ता सैयारा..', स्टार प्लस के नए शो Sairaab का प्रोमो को देख फूटा लोगों का गुस्सा, AI कंटेंट ने मचाया बवाल)
divyanka tripathi (photo credit- instagram)
दिव्यांका त्रिपाठी से हुई थी गंदी डिमांड
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें भी डायरेक्टर से एक गंदी डिमांड हो चुकी हैं। दिव्यांका ने बताया था कि जब एक शो खत्म होता है तो आपका फिर से स्ट्रगल शुरू हो जाता है। मेरी जिंदगी में भी एक वक्त ऐसा आया था जब मेरे पास बिल और ईएमआई भरने के भी पैसे नहीं थे। उस समय मेरे ऊपर काफी प्रेशर आ गया था और तब मुझे एक ऑफर आया था। उस वक्त मुझसे कहा गया था कि आपको इस डायरेक्टर के साथ रहना पड़ेगा। तब आपको एक बड़ा ब्रेक मिलेगा। मैंने तुरंत ही इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। (ये भी पढ़ें: YRKKH BTS Photos: वट सावित्री की पूजा में अरमान-अभिरा पर चढ़ेगा प्यार का रंग, पोद्दार हाउस में आएगा नया तूफान?)divyanka Thripathi vivek dahiya (photo credit- instagram)
