Divyanka Tripathi Dahiya ने दिखाई 'गोद भराई' की झलक, रस्मों के बीच पति विवेक ने किया बेबी बंप पर किस

Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी शॉवर यानी गोदभराई की रस्म की झलक दिखाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द बनेंगी मां
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की हुई गोदभराई
  • विवेक दहिया ने लुटाया दिव्यांका त्रिपाठी दहिया पर प्यार

Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेसस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही एक्ट्रेस पति विवेक दहिया संग शादी के 10 साल बाद अपनी पहली संतान को जन्म देंगी। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की प्रेग्नेंसी के लिए सभी काफी उत्साहित नजर आए। ऑनस्क्रीन मां के किरदार से सभी का दिल जीतने वाली हसीना दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को रियल लाइफ में ममता के नए रूप में देखना काफी अलग होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपनी गोदभराई फंक्शन की वीडियो शेयर कर सभी को झलक दिखाई। ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां, परिवार ने धूम-धड़ाके से की गोदभराई; पति ने लुटाया प्यार

Divyanka Tripathi Dhaiya

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने दिखाई 'गोद भराई' की झलक/फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने दिखाई गोदभराई रस्म की झलक

    गोद भराई की वीडियो शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने कैप्शन में लिखा, 'क्या होता है जब आप परिवाए को प्यार और थोड़ी-सी मस्ती से मिलाते हैं? एक ऐसी गोद भराई जो हँसी-मज़ाक, नाच-गाने और यादगार पलों से भरी हो। इसके बारे में सोचकर अब भी मेरे चेहरे पर मुस्कान है!' वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और सभी उनकी गोद भर रहे हैं।

    End of Feed