दिव्या अग्रवाल ने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुए थे दोनों अलग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 5, 2023, 07:29 PM IST

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के बारे में पहली बार बात की। दोनों के बारे में सोशल मीडिया पर खूब बातें हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर किस वजह से उनका वरुण सूद से ब्रेकअप हो गया था।

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को बिग बॉस ओटीटी से फेम मिला है। एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी हैं। दिव्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप करने के बाद बेस्टफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर से सगाई कर ली थी। अपूर्वा से सगाई करने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थी। एक्ट्रेस ने पहली बार वरुण सूद (Varun Sood) संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed