दीया और बाती फेम Dipika Singh ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे जो पसंद है करूंगी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 19, 2024, 06:37 PM IST

दीपिका सिंह ने यिमी-यिमी गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस गाने के हुक स्टेप करते हुए नजर आई थीं। एक्ट्रेस को इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा था। ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगाई थी। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

दीया और बाती फेम दीपिका सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस इन दिनों टीवी शो मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। शो में उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं। दीपिका को एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी काफी शौक हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले यिमी-यिमी गाने पर डांस वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने एक्ट्रेस की डांस की जमकर आलोचना की थी।

एक्ट्रेस ने कहा मुझे ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे एक्स्प्रेस करना अच्छा लगता है। मैं डांस करूंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मेरे ट्रोलर्स सही कह रहे हैं मैंने उतना अच्छा डांस नहीं किया क्योंकि मेरे पास उतना टाइम नहीं था। मैंने अपने बिजी शेड्यूल से इतना ही टाइम निकाला। अगर उन्हें वीडियो पसंद आया तो देखें वरना कोई बात नहीं।

End of Feed