Dipika Kakar Trolled Social Media: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने बेटे रुहान के साथ दिखाई दी। एक्ट्रेस का बेटा रुहान महज 5 महीने का है। एक्ट्रेस जब पैपराजी से मिली तो उन्होंने अपने बेटे को कवर नहीं किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
Dipika Kakar (credit pic: instagram)
वीडियो में दीपिका पिंक कलर के सिंपल सूट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां रुहान की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ दीपिका का बच्चे को कवर नहीं करना रास नहीं आया।
ट्रोलर्स एक्ट्रेस को ज्ञान देते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीपिका
एक यूजर ने लिखा, छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए। बच्चा बीमार हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा, ठंड के इस मौसम में बच्चे को इस तरह बिना ढके घूमना ठीक नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका आप से इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी। दीपिका के जून महीने में बेटे रुहान को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बताया था कि उनका पहले भी मिसकैरेज हो चुका है इसलिए वो ज्यादा सावधानी बरत रही हैं।
