Dipika Kakar New Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। हाल ही में शोएब के पिता अस्पताल से घर लौटे हैं। वह लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहे थे और अब दीपिका कक्कड़ अस्पताल में हैं। दीपिका का कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए उन्हें समय समय पर अस्पताल में कुछ देर के लिए भर्ती होना पड़ता है, लेकिन अब इसका असर दीपिका के बेटे रूहान पर साफ दिख रहा है और इस बात का खुलासा शोएब और दीपिका ने अपने लेटेस्ट वीडियो में किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'अलविदा कहने का वक्त..', दर्द में बीते Sumona Chakravarti के दिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद बताई हालत)
dipika kakar (photo credit- instagram)
