लिवर कैंसर का पता लगते ही Shoaib Ibrahim के गले लगकर रोई थीं Dipika Kakar, पहला व्लॉग साझा कर बयां किया दर्द

Dipika Kakar Reveals She And Shoaib Ibrahim Broke Down After Knowing About Liver Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सर्जरी के बाद अपना पहला व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया। दीपिका ने बताया कि जब उन्हें कैंसर का पता चला तो वह शोएब के गले लगकर रोई थीं।

Dipika Kakar Reveals She And Shoaib Ibrahim Broke Down After Knowing About Liver Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर हो गया था। हालांकि जांच के बाद पता चला कि एक्ट्रेस को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। हालांकि कुछ वक्त पहले दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर सर्जरी हुई थी, जिसमें ट्यूमर को हटा दिया गया। एक्ट्रेस को ट्यूमर से तो छुटकारा मिल चुका है, लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ का इलाज होना बाकी है। एक्ट्रेस सर्जरी के करीब 11 दिन बाद घर लौटी थीं और अब उन्होंने अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि कैसे जब उन्हें लिवर कैंसर का पता चला तो वह और शोएब इब्राहिम रो पड़े थे। दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में अपनी तकलीफ को खुलकर बयां किया।

दीपिका कक्कड़ ने सर्जरी के बाद शेयर किया पहला व्लॉग

End of Feed