दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी जगत के फेमस कपल में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दीपिका कक्कड़ को लिवर में बड़ा ट्यूमर हो गया है। इस खबर को सुनकर फैंस को काफी ज्यादा हैरानी हो रही है और फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआ मांग रहे हैं।
Dipika Kakar
हाल ही में पति शोएब ने अपने नए व्लॉग के जरिए बताया कि दीपिका की तबीयत खराब है। उनके लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है और वो भी काफी बड़ा है। शोएब ने व्लॉग में कहा, "दीपिका ठीक नहीं है, थोड़ा सा उसके पेट में समस्या है जो गंभीर है। मैं चंडीगढ़ में था, दीपिका के पेट में दर्द होने लगा और शुरू में हमें लगा कि यह एसिडिटी के कारण है और उसने इसे एसिडिटी समझकर इलाज कराया।
ब्लड टेस्ट के बाद सामने आई बीमारी
जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो उसने हमारे फैमिली डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने हमारे पिता का भी इलाज किया था। उन्होंने कुछ एंटीबायोटिक्स दीं और उसे ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा। फिर वह 5 मई तक एंटीबायोटिक्स पर रही और जब मैं वापस आया तो वह ठीक थी। फिर पापा के जन्मदिन के बाद उसे एक बार फिर दर्द होने लगा और इस बीच ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आई जिसमें पता चला कि उसके शरीर में इन्फेक्शन है।"
टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर
शोएब ने कहा-"हमारे डॉक्टर ने हमें फिर से मिलने के लिए कहा और जब हम उनसे मिले तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन कराने के लिए कहा और इससे पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।"
दीपिका के लिए करें दुआ
दीपिका के लीवर से ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी की जाएगी। वीडियो में शोएब ने कहा दीपिका को लेकर दुआ करें। वह बोले की चाहे हम आपको पसंद ना हो, लेकिन प्लीज दुआ करें दीपिका के लिए।
