सबा की विदाई में फूट-फूट कर रोने लगे शोएब और दीपिका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 04:52 PM IST

Saba Ibrahim Wedding: सबा इब्राहिम मे बीते दिन 6 नवंबर 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड खालिद नियाज के साथ शादी कर ली है। सबा की विदाई के समय का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ भी फूट-फूट कर रोते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बहन की शादी में जमकर रोए शोएब इब्राहिम।
  • शोएब के साथ दीपिका भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।
  • सबा आजाद ने बीते दिन 6 नवंबर को शादी कर ली है।

Saba Ibrahim Wedding, Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉप्युलर कपल में से एक दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शोएब की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim ) की विदाई में दीपिका और शोएब फूट-फूट कर रोने लगे। सबा की शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अपनी बहन की शादी में शोएब और उनकी पत्नी दीपिका ने जमकर डांस किया और जश्न मनाया लेकिन इस सब के बाद विदाई के समय हर कोई इमोशनल हो गया और अपने आंसू नहीं रोक पाया।

Saba Ibrahim Wedding

Saba Ibrahim Wedding

बहन की विदाई में जमकर रोए शोएब

End of Feed