Dipika Chikhlia On Fake Relationship Rumors: रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना ही पसंद करती हैं। दीपिका कोई कभी कोई उच-पटांग बयान नहीं देगीं और ना ही वह राजनीति से जुडे़ मुद्दों पर बहुत ज्यादा बोलती हैं। इसके अलावा, दीपिका चिखलिया का नाम किसी एक्टर के साथ भी नहीं जुड़ा है, लेकिन अब दीपिका ने पहले बार अपने सालों पुराने रूमर्स पर बात की है। दीपिका ने खुलासा किया है कि उनका नाम उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता था। इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई
dipika Chikhilia-arun govil (photo credit- instagram)
रूमर्स पर भड़कीं दीपिका चिखलिया
हाल ही में दीपिका चिखलिया ने हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने सालों पुराने रूमर्स के बारे में बात की है और बताया है कि वो पल कैसे उनके लिए सबसे बुरे दौर में बदल गया था। दीपिका के मुताबिक, साल 1987 में 'रामायण' में काम करने के दौरान उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत अजीब तरीके की अफवाहें उड़ाई गईं। इस इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह क्या सुनी थी, तो इस पर जवाब देते हुए वह बोलीं, 'अजीब रूमर ये था कि मेरा अफेयर है अरुण गोविल के साथ। उसके बाद अफेयर हुआ सुनील लहरी के साथ, जो लक्ष्मण थे। उसके बाद अफेयर हुआ भरत (संजय जोग) के साथ। मुझे लगा कि शत्रुघ्न को क्यों छोड़ दिया? अब उनके साथ भी तो शुरू करिए। तो ये इतना अजीब होता है। पता नहीं कहां से लोग ये सब सोचते भी हैं। ये अजीब नहीं, बल्कि बहुत ही बुरा और भयानक था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्करdipika Chikhilia arun govil (photo credit- instagram)
