Hina Khan Cryptic Post: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में हिना खान ने धमाकेदार एंट्री की। दावा किया जा रहा था कि हिना खान (Hina Khan) लॉकअप में आकर शिल्पा शिंदे को काफी कुछ सुनाने वाली हैं, जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हिना ने अपनी पुरानी चीजों को साइड करके शिल्पा के गेम की जमकर तारीफ की, लेकिन शिल्पा शिंदे शो में फिर भी हिना खान की बुराई करती दिखीं। उन्होंने इस मौके पर बिग बॉस 11 में हिना संग अपनी लड़ाइयां याद की, जिस वजह से शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ट्रोल हुईं। अब हिना ने खुद शिल्पा शिंदे को जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: तो इसलिए अनुपमा की टीम को मिली फिनाले में जगह, घमंड में चूर प्रेम को मिला करारा जवाब)
shilpa shinde-hina khan (photo credit- instagram)
हिना खान का पोस्ट
लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उन लोगों को टारगेट किया है, जो हिना खान को पसंद करते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे का नाम टॉप पर है। हिना खान ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने शिल्पा शिंदे को जवाब दिया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्टर लगाया, जिसमें एक बिल्ली कुर्सी पर आराम से बैठी है और मजे में है। इस पोस्टर पर लिखा है, 'सबके दिलों में धड़कना जरूरी नहीं है। कुछ लोगों की आंखों में खटकने का भी अलग मजा है।' इस पोस्टर के साथ हिना खान ने एक फनी इमोजी लगाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Indian Idol 16: ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं 20 लाख रुपये)hina khan post (photo credit- instagram)
